शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जून 2013 में भारत का व्यापार घाटा घटा

देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर आयी है। जून 2013 में भारत का व्यापार घाटा 1220 करोड़ डॉलर का रहा है। सरकारी आँकड़ों के मुताबिक साल-दर-साल व्यापार घाटा 13% बढ़ा है। पिछले साल जून महीने में व्यापार घाटा 1080 करोड़ डॉलर रहा था। हालाँकि माह-दर-माह व्यापार घाटा 39.4% कम हुआ है। मई महीने में व्यापार घाटा 2014 करोड़ डॉलर रहा था। 
जून 2013 में माह-दर-माह आधार पर सोने और चाँदी का आयात 70% घट कर 250 करोड़ डॉलर रहा है, जबकि मई 2013 में यह 830 करोड़ डॉलर रहा था। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!