शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जून 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 4.86%

सरकार ने आज जून महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जून 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 4.86% हो गयी है, जबकि मई 2013 में यह दर 4.70% रही थी।

जून महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 8.25% से बढ़ कर 9.74% पर आ गयी है।
वहीं, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में गिरावट देखने को मिली है और यह मई 2013 के 3.11% के मुकाबले घट कर 2.75% पर आ गयी है। 
जून 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी गिरावट आयी है। मई 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर 7.32% दर्ज हुई थी, जो कि जून 2013 महीने में घट कर 7.12% रही है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!