शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोकिया (Nokia) को खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)

मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया (Nokia) ने अपने कारोबार को माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) को बेचना का फैसला किया है। 

नोकिया अपनी सेवाओं, डिवाइसेज और पेटेंट्स को माइक्रोसॉफ्ट को बेचेगी। यह सौदा 5.44 अरब यूरो यानी लगभग 47,500 करोड़ रुपये में होगा।

उम्मीद है कि यह सौदा 2014 की पहली तिमाही में पूरा हो जायेगा। हालाँकि इस समझौते के लिए नोकिया के शेयरधारकों और आवश्यक नियामकों का सहमति लेनी होगी। 

गौरतलब है कि नोकिया को सैमसंग और एप्पल से काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते वैश्विक बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी नोकिया के उत्पादों की बिक्री लगातार घट रही है। 
गौरतलब है कि इस सौदे के पूरा होने के बाद नोकिया के तकरीबन 32,000 कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट में स्थानांतरित कर दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!