शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने सँभाली आरबीआई (RBI) की कमान

रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने आज आरबीआई (RBI) के नये गवर्नर के तौर पर कार्यभार सँभाल लिया है।  

50 वर्षीय राजन को डी सुब्बाराव (D Subbarao) की जगह अगले तीन वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। 

रघुराम राजन आरबीआई के 23वें गवर्नर हैं। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रमुख अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं। 
बतौर आरबीआई प्रमुख उनके समक्ष अनेकों चुनौतियाँ हैं। उन्होंने ऐसे समय में कुर्सी सँभाली है, जब देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है।
गौरतलब है कि बीते महीने प्रधानमंत्री ने आरबीआई के गवर्नर पद के लिए उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी थी। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!