शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन (Vodafone) को लगा झटका

बंबई उच्च न्यायालय (HC) ने वोडाफोन (Vodafone) की याचिका खारिज कर दी है। 

कंपनी को 8,500 करोड़ रुपये की टैक्स कमाई के मामले में करारा झटका लगा है। न्यायालय ने 8,500 करोड़ रुपये के ट्रांसफर प्राइसिंग ऑर्डर को पास करने के आयकर विभाग के अधिकार क्षेत्र (जूरीडिक्शन) को चुनौती देने वाली कंपनी की याचिका को खारिज किया है। 

गौरतलब है कि कंपनी ने देश में अपनी कॉल सेंट पेरेंट कंपनी को ट्रांसफर किया था। कंपनी ने आयकर विभाग के दिसंबर 2011 में आदेश को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि विवादित लेन-देन कंपनी का घरेलू मामला है और यह ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। जिस पर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए इससे हुए आमदनी को कर योग्य माना है। गौरतलब है कि यह मामला वोडाफोन के पुणे स्थित कॉल सेंटर के व्यवसाय से संबंधित है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!