शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.1%

सरकार ने आज अगस्त महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।  

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अगस्त 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.1% हो गयी है, जबकि जुलाई 2013 में यह दर 5.79% रही थी।

अगस्त महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 11.91% से बढ़ कर 18.18% पर आ गयी है। इस तरह खाद्य महँगाई दर में 18% की बढ़ोतरी हुई है।
आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 8.99% से बढ़ कर 11.72% हो गयी है। 
हालाँकि इस महीने मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर घट कर 1.90% रह गयी है, जो कि पिछले महीने 2.81% दर्ज हुई थी।
अगस्त 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर 11.31% से मामूली बढ़ कर 11.34% पर पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!