शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस में मजबूती का रुख जारी

अमेरिका और यूरोप के टेलीकॉम क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस में 20-26% हिस्सेदारी की संभावित खरीद की बातचीत की खबर का शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में 10.45 बजे रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर भाव 6.8% की बढ़त के साथ 243.80 रुपये पर था।

 इससे पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस के अपने फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड वापस खरीदने के निर्णय की खबर का भी शेयर बाजारों ने स्वागत किया था और कल बीएसई में इसके शेयर 10.2% की उछाल के साथ 228.25 रुपये पर बंद हुए थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!