शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) : डिसक्लोजर नियमों में सख्ती

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने लिस्टेड कंपनियों के लिए डिसक्लोजर नियम सख्त कर दिये हैं। 

सेबी ने कई कंपनियों द्वारा डिसक्लोजर नियमों में गड़बड़ी पाये जाने पर यह कदम उठाया है। सेबी ने सभी लिस्टेड कंपनियों के लिए उचित व पर्याप्त डिसक्लोजर बनाने पर जोर दिया है। क्योंकि कंपनी के मौजूदा डिसक्लोजरों की वजह से निवेशक सही निवेश निर्णय लेने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। 

सेबी ने कंपनी के प्रमोटर्स, निदेशकों समेत सभी संबंधित व्यक्तियों की सही व सटीक जानकारी देने पर जोर दिया है।

सेबी के मुताबिक अब किसी कंपनी में बड़े शेयरधारकों की हिस्सेदारी में बदलाव के साथ-साथ हर तिमाही डिसक्लोजर की मॉनिटरिंग (जाँच) भी की जायेगी। इसी दिशा में अब सभी एक्सचेंज डिसक्लोजर पर निगरानी के लिए अलग से विभाग बनायेंगे।

नियमों के उल्लंघन पर कंपनियों पर जुर्माने भी लगाया जायेगा। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!