शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निवेश के लिए उपलब्ध हैं हुडको के कर-मुक्त बांड

हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (हुडको) ने निवेश के लिए कर-मुक्त बांड (Tax-free Bonds) जारी कर दिये हैं।

कंपनी ने कर-मुक्त बांड योजना के इस दूसरे चरण के जरिये 2,439.20 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। हुडको ने इसी साल कर-मुक्त बांड योजना के पहले चरण में 2,370 करोड़ रुपये जुटाये थे। 

यह योजना 02 दिसंबर 2013 से 10 जनवरी 2014 तक निवेश के लिए खुली रहेगी। जहाँ केयर ने इसे केयर एए+ (CARE AA+) रेटिंग दी है, वहीं आईआरआरपीएल ने भी इसे एए+ (IND AA+) रेटिंग दी है। हुडको के इन बांड का अंकित मूल्य 1,000 रुपये है और ये बांड बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध होंगे। इसके लिए न्यूनतम निवेश की राशि 5,000 रुपये (5 बांड) है और इनका आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।   

जहाँ तक खुदरा निवेशकों के लिए इन बांड की कूपन दरों का सवाल है, 10 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.76%, 15 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.83% और 20 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 9.01% है। आईसीआईसीऑआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कूपन दरों की यह पेशकश कर-मुक्त बांड के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है।

इससे पहले इसने कर-मुक्त बांडों के जरिये कारोबारी साल 2011-12 में 5,000 करोड़ रुपये और कारोबारी साल 2012-13 में 2,401.34 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!