शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक ने एशियाई बाजारों की गिरावट का नेतृत्व किया और उसमें 2.28% की कमजोरी दर्ज हुई। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1.5% की गिरावट आयी, जबकि ताइवान वेटेड सूचकांक लाल निशान में लगभग सपाट रहा। 

दूसरी ओर जापान के निक्केई सूचकांक में 0.7% की मजबूती दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.23% की बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुआ। जकार्ता कंपोजिट हरे निशान में लगभग सपाट रहा, जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार के सूचकांक कॉस्पी में 0.75% की मजबूती दर्ज की गयी। उधर यूरोपीय बाजारों में गुरुवार के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 0.5-1.2% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!