शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के बाद संभलने की उम्मीद

डी डी शर्मा, सीनियर वीपी (रिसर्च), आनंद राठी सिक्यो.

आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुल सकता है, लेकिन बाद में इसके वापस संभलने की उम्मीद है। अगर किसी कारण की वजह से यह वापसी आज नहीं हो सकी, तो अगले दिन संभलने की संभावना रहेगी।

 

महंगाई दर घटी है, रुपया मजबूत हो रहा है, सरकार फिर से नया पैकेज लाने वाली है और आरबीआई ने बैंकों को ब्याज दरें घटाने के लिए कहा है। इन बातों के चलते स्थितियाँ ठीक लग रही हैं। औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े कमजोर रहने का अनुमान काफी पहले ही लगाया जा चुका है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!