शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेनेट येलेन ने रचा इतिहास

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के 100 सालों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इसके प्रमुख का पद दिया जा रहा है।
अमेरिकी सीनेट (US Senate) ने फेडरल रिजर्व के प्रमुख के पद पर जेनेट येलेन (Janet Yellen) की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। वे बेन बर्नांके की जगह लेंगी जो इस महीने के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सड़सठ वर्षीया येलेन साल 2010 से फेडरल रिजर्व में प्रमुखता के लिहाज से दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। इससे पहले वे सैनफ्रांसिस्कों के फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं। साथ ही वे पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय आर्थिक सलाहकार के तौर पर भी सेवा दे चुकी हैं। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!