शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजारों की गिरावट में कमी

12.55: भारतीय शेयर बाजारों की गिरावट में थोड़ी कमी आयी है। एक समय 360 से अधिक अंक गिर चुके सेंसेक्स की गिरावट घट कर 131 अंकों की रह गयी है। इस समय सेंसेक्स 9,514 पर है। बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल-गैस सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं, हालांकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में हल्की मजबूती है। बीएसई में आईटी और टीईसीके सूचकांकों में 2.8% से अधिक गिरावट है। निफ्टी में 47 अंकों की कमजोरी है और यह 2,873 पर है। विप्रो में 5.1% की कमजोरी है। टीसीएस, टाटा मोटर्स और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक गिरावट है। टाटा स्टील, इन्फोसिस और ओएनजीसी में 3% से अधिक कमजोरी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा पावर में 2% से अधिक बढ़त है।  

 10.37: कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के मद्देनजर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। खबर आयी है कि तीन दिग्गज ऑटो कंपनियों को दिये जाने वाले राहत पैकेज से संबंधित विधेयक अमेरिकी सीनेट में गिर गया है। आज जारी किये जाने वाले औद्योगिक उत्पादन के आँकड़ों पर भी बाजार की खास नजर रहेगी। इस समय सेंसेक्स में 275 अंकों की गिरावट है और यह 9,370 पर है। बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं, हालांकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक सपाट है। बीएसई में धातु, रियल्टी, ऑटो और कैपिटल गुड्स सूचकांकों में 3% से अधिक गिरावट है। निफ्टी में 83 अंकों की कमजोरी है और यह 2,837 पर है। टाटा मोटर्स में 5.1% की कमजोरी है। डीएलएफ, जयप्रकाश एसोसिएट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में 4% से अधिक गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!