शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) : ब्याज दरों में इजाफा, बाजार में दबाव बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आज नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव किया है।
आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) को 0.25% अंक बढ़ा दिया है। अब यह दर 7.75% से बढ़ कर 8.00% हो गयी है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर कोई कारोबारी बैंक आरबीआई से बेहद छोटी अवधि के कर्ज लेता है। रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में भी 0.25% अंक की बढ़ोतरी हुई है। अब यह दर 6.75% से बढ़ कर 7.00% हो गयी है। रिवर्स रेपो वह दर है, जो कारोबारी बैंकों को अपना पैसा आरबीआई के पास बेहद छोटी अवधि के लिए जमा कराने पर मिलता है। आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में कोई बदलाव नहीं किया है। सीआरआर 4% पर कायम है। 
इस खबर के आने के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चले गये। निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है। सुबह 11:11 सेंसेक्स 108 अंकों की कमजोरी के साथ 20,599 पर है। निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 6094 पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!