शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नितिन फायर को 2.3 करोड़ का ठेका, शेयर उछले

नितिन फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी लॉजिकॉन बिल्डिंग सिस्टम्स को 2.3 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसके तहत लॉजिकान द्वारा मेरियट कोर्टयार्ड अंधेरी में फायर एलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम्स उपलब्ध कराये जायेंगे। इस खबर का शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयरों पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में 1.22 बजे नितिन फायर प्रोटेक्शन का शेयर भाव 15.5% की बड़ी उछाल के साथ 192.60 रुपये था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 48% से अधिक की मजबूती आ चुकी है। सोमवार के कारोबार के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 130.05 रुपये था।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!