शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अब पुराने नियमों के ही तहत बनेंगे पैन कार्ड (Pan Card)

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की अगली सूचना तक दस्तावेजों की फोटोकॉपी दे कर ही पैन कार्ड (Pan Card) बनवाया जा सकता है।
मंत्रालय ने पैन कार्ड बनवाने से संबंधित नये नियम को फिलहाल लागू न करने का फैसला किया है। यह नियम 03 फरवरी 2014 से लागू किया जाना था। मंत्रालय ने पुराने नियम को ही जारी रखने के फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। मौजूदा नियमों के तहत पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी आवेदक को अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करनी होती है। उस आवेदक को अपने दस्तावेजों की मूल प्रति नहीं दिखानी होती है।  
लेकिन नये नियम में कहा गया था कि पैन कार्ड का आवेदन करने वाले व्यक्ति को संबंधित केंद्रों पर अपने दस्तावेजों की मूल प्रति की जाँच करानी होगी। माना जा रहा था कि यह नयी प्रक्रिया अपनाने की वजह से गलत दस्तावेज दे कर पैन कार्ड बनवाने की गतिविधियों पर लगाम लगेगी। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!