शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देश में कुल टेलीफोन घनत्व (Teledensity) बढ़ कर 73.69

देश में नवम्बर 2013 के अंत तक टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ कर 91.01 करोड हो गयी।
इसकी वजह से देश में टेलीफोन घनत्व (Teledensity) भी बढ़ कर 73.69 हो गया। अक्टूबर 2013 के अंत में यह 73.32 रहा था। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार, देश के कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं में शहरी उपभोक्ताओं का हिस्सा 60.26% से गिर कर 60.06% हो गया। दूसरी ओर इसमें ग्रामीण उपभोक्ताओं का हिस्सा 39.74% से बढ़ कर 39.94% हो गया।
इस दौरान शहरी क्षेत्रों में कुल टेलीफोन घनत्व बढ़ कर 144.28 से 144.46 और ग्रामीण क्षेत्रों में 42.00 से बढ़ कर 42.43 हो गया। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!