शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चाय उत्पादन में 6.5% वृद्धि

साल 2013 में देश का कुल चाय उत्पादन 120 करोड़ किग्रा रहा।
इंडियन टी एसोसिएशन (Indian Tea Association) द्वारा जारी किये गये आँकड़े के अनुसार साल 2012 में देश का कुल चाय उत्पादन 112.63 करोड़ किग्रा रहा था। इस तरह देश के चाय उत्पादन में बीते साल 6.5% वृद्धि हुई। 
इस दौरान देश के दोनों प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्रों में चाय के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई। देश के दक्षिणी क्षेत्र में चाय का उत्पादन साल 2012 के 23.93 करोड़ किग्रा से बढ़ कर साल 2013 में 24.26 करोड़ किग्रा हो गया। दूसरी ओर देश के उत्तरी क्षेत्र में चाय का उत्पादन 88.69 करोड़ किग्रा से बढ़ कर बीते साल 95.74 करोड़ किग्रा हो गया। 
जनवरी-सितंबर 2013 के दौरान देश का चाय निर्यात 14.7 करोड़ किग्रा रहा, जो साल 2012 की समान अवधि में किये गये निर्यात के मुकाबले 5% अधिक है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!