शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेनेट येलेन (Janet Yellen) ने सँभाला फेड प्रमुख का पद

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के 100 सालों के इतिहास में पहली बार इसकी कमान एक महिला के हाथ में आ गयी है।
सोमवार को जेनेट येलेन (Janet Yellen) ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक के प्रमुख का पद सँभाल लिया। उन्होंने बेन बर्नांके की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया था।
सड़सठ वर्षीया येलेन साल 2010 से फेडरल रिजर्व में प्रमुखता के लिहाज से दूसरे स्थान पर बनी हुई थी। इस पद को सँभालने से पहले वे सैनफ्रांसिस्को के फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं। साथ ही वे पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय आर्थिक सलाहकार के तौर पर भी सेवा दे चुकी हैं। 
उधर आठ सालों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद बर्नांके ब्रुकिंग्स इंस्टिट्यूशन से जुड़ गये हैं, जो नवोन्मेषी विचार पेश करने के लिए जाना जाता है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!