शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केंद्र सरकार ने किया सातवें वेतन आयोग (Seventh Pay Commission) का गठन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अच्छी खबर है।
कल प्रधानमंत्री ने सातवें वेतन आयोग (Seventh Pay Commission) के विधिवत गठन को मंजूरी दे दी। इससे पहले सितंबर 2013 में इस आयोग के गठन की घोषणा की गयी थी। यह चार-सदस्यीय आयोग दो सालों में अपनी रिपोर्ट दे देगा और आयोग की सिफारिशें 01 जनवरी 2016 से लागू किये जाने की संभावना है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। 
उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार माथुर को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव विवेक रे को इसका पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया है। वित्त मंत्रायल के व्यय विभाग की ओएसडी मीना अग्रवाल इस आयोग की सचिव होंगी। इसके अलावा एनआईपीएफपी के निदेशक रतिन रॉय इसके अंशकालिक सदस्य होंगे। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!