शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यू के सिन्हा (U K Sinha) को मिला कार्यकाल विस्तार (Extension)

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक प्राधिकरण (Sebi) के मौजूदा अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिन्हा (U K Sinha) का कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया गया है।
वित्त मंत्रालय द्वारा कार्यकाल विस्तार के बाद अब सिन्हा फरवरी 2016 तक इस पद पर बने रहेंगे। इनका मौजूदा कार्यकाल 17 फरवरी 2014 को समाप्त हो रहा था। 
फरवरी 2011 में सी बी भावे की जगह लेने वाले सिन्हा इससे पहले यूटीआई म्यूचुअल फंड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे। सिन्हा से पहले इस पद को सुशोभित करने वाले तीन अध्यक्षों- सी बी भावे, एम दामोदरन और जी एन बाजपेयी- को तीन सालों के कार्यकाल के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया गया था। हालाँकि इनसे पहले डी आर मेहता ने इस पद पर 1995 से 2002 तक कार्य किया था। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!