शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिजली खपत (Electricity consumption) में सबसे पीछे है बिहार (Bihar)

साल 2011-12 में देश में बिजली की प्रति व्यक्ति औसत सालाना खपत (Consumption) बढ़ कर 884 यूनिट हो गयी।
इससे पहले यह खपत साल 2009-10 में 779 यूनिट और साल 2010-11 में 819 यूनिट थी। 
राज्यों की बात करें तो सबसे प्रति व्यक्ति सबसे कम खपत बिहार (Bihar) में रही। साल 2011-12 में बिहार में यह आँकड़ा महज 134 यूनिट रहा। पिछले कई सालों से बिहार इस मामले में अंतिम पायदान पर बना हुआ है। साल 2009-10 और साल 2010-11 में भी यह अंतिम स्थान पर ही थी। साल 2011-12 में खपत के मामले में इससे ऊपर मणिपुर, असम, त्रिपुरा और नागालैंड रहे।  
साल 2011-12 में सर्वाधिक खपत दादरा एवं नगर हवेली में हुई। यहाँ यह आँकड़ा 13,767 यूनिट रहा। इस सूची में अगले स्थानों पर दमन एवं दीव, पुदुच्चेरी, गोआ और पंजाब का नाम है।  
विद्युत राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह सूचना दी। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!