शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निर्यात बढ़ाने के लिए तत्काल कदमों की जरूरतः सीआईआई (CII)

उद्योग संगठन सीआईआई (CII) ने जनवरी में निर्यात में वृद्धि की दर कम रहने पर चिंता व्यक्त की है।
सीआईआई के अनुसार, ऐसा लगता है कि निर्यात वृद्धि की दर धीमी पड़ गयी है क्योंकि अक्टूबर तक इसमें दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की जाती रही है। जनवरी 2014 के व्यापार आँकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीआईआई की निर्यात मामलों की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन संजय बुधिया ने कहा, "अमेरिका और यूरो क्षेत्र में आर्थिक दशाएँ निर्यात के बहत अनुकूल नहीं हैं। ऐसे में हमें आशा है कि भारत सरकार फोकस प्रॉडक्ट स्कीम (Focus Product Scheme) और फोकस मार्केट स्कीम (Focus Market Scheme) के तहत अधिक उत्पादों और देशों को शामिल कर निर्यातकों की मदद करेगी। यह काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए क्योंकि इससे उद्योग जगत को अपने निर्यात लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।" (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!