शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में मजबूती

गुरुवार की रात को सीनेट द्वारा ऑटो दिग्गजों को राहत देने संबंधित पैकेज को अस्वीकृत कर दिये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा और एक समय डॉव जोंस 200 से अधिक अंक नीचे चला गया था। लेकिन सरकार की ओर से जारी इस बयान के बाद बाजारों में वापसी देखी गयी कि वह इन कंपनियों की मदद करने के लिए तैयार है।

इस हफ्ते फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाये जाने की संभावना के मद्देनजर भी शेयर बाजारों में उम्मीद जगी। विश्लेषकों के अनुसार बाजार ने खराब खबरों के प्रति घबराहट दिखाना कम कर दिया है। नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 1.70 डॉलर गिर कर 46.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


सोमवार की सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है। भारतीय समयानुसार करीब 8 बजे निक्केई, कॉस्पी, हैंग सेंग, जकार्ता कंपोजिट और ताइवान वेटेड में 3.5-5% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स में करीब 2.5% और शंघाई कंपोजिट में 1% से अधिक मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!