शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पाद शुल्क में कटौती से वाहन कंपनियों ने कीमतें घटायी

देश में कई वाहन कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती का फैसला किया है। 

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने वाहनों के दाम में 8,502 रुपये से 30,984 रुपये तक की कटौती की है।

ऑल्टो (Alto) ने अपनी गाड़ियों की कीमत 11,784 रुपये घटायी है। 
हुंदई मोटर (Hyndai Motor) ने भी अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये से 1,35,300 रुपये के दायरे में घटाये हैं। 
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने भी अपने यात्री वाहनों की कीमतें 13,000 से लेकर 49,000 रुपये तक घटायी है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी रेक्सटन (Rexton) की कीमत में भी 92,000 रुपये तक की कटौती की। 
निसान मोटर्स (Nissan Motors) ने 18 फरवरी से अपने वाहनों की कीमतों में 6% तक की कटौती की है। कंपनी की माइक्रा एक्टिवा (Micra Activa), माइक्रा (Micra), सनी (Sunny), इवालिया (Evalia), टेरैनो (Terrano) और टिएना (Teana) गाड़ियों की कीमतों में 4% से लेकर 6% तक की कटौती हुई है। 
दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने वाहनों की कीमतों में 2% से 5% तक की कटौती की। इस तरह कंपनी ने अधिकतम 4,500 रुपये तक कीमत घटायी है।
लग्जरी वाहन कंपनियों मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) और ऑडी (Audi) ने भी कीमतें घटायी हैं।
गौरतलब है कि अंतरिम बजट 2014-15 में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) 12% से घटा कर 8% करने का ऐलान किया था। बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% रखा गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2014) 
 

 


 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!