शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुए एशियाई बाजार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई बाजार मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुए। जकार्ता कंपोजिट में 7.6% की भारी बढ़त दर्ज की गयी। जापान के निक्केई सूचकांक में 5.2% की मजबूती रही। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार के सूचकांक कॉस्पी में 4.9% से अधिक की तेजी रही।

ताइवान वेटेड में करीब 3% की बढ़त दर्ज की गयी। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1.98% की मजबूती रही, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 1.96% की बढ़त दर्ज की गयी। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.52% की मामूली बढ़त दर्ज हुई। उधर यूरोपीय बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में हरियाली दिख रही है, हालांकि यह बढ़त 1% से कम है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!