शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) : ब्याज दरों में बदलाव नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आज नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) को 8.00% पर बरकरार रखा है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर कोई कारोबारी बैंक आरबीआई से बेहद छोटी अवधि के कर्ज लेता है। रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 7.00% पर बनी हुई है। रिवर्स रेपो वह दर है, जो कारोबारी बैंकों को अपना पैसा आरबीआई के पास बेहद छोटी अवधि के लिए जमा कराने पर मिलता है। आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में भी कोई बदलाव नहीं किया है। सीआरआर 4% पर कायम है। 

इस खबर के दौरान बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार हो रहा है। सुबह 11:50 सेंसेक्स 29 अंकों की कमजोरी के साथ 22,357 पर है। निफ्टी 9 अंकों की कमजोरी के साथ 6,695 पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!