शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पष्ट जनादेश देश के लिए सकारात्मक : फिक्की (FICCI)

लोकसभा चुनावों में एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक बढ़त पर उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) ने देश को बधाई दी है।

फिक्की के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला (SIdharth Birla) ने देश द्वारा निर्णायक जनादेश देने और एक ऐतिहासिक जीत की ओर एनडीए के बढ़ने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। स्पष्ट जनादेश देश के लिए सकारात्मक है। इससे स्पष्ट है कि देश विशेष रूप से युवा वर्ग विकास और अच्छे प्रशासन के पक्ष में है।

बिड़ला ने ये भी कहा कि फिक्की को उम्मीद है कि इस जनादेश से नेतृत्व को निवेशकों में आत्मविश्वास, ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करने और रोजगार का सृजन विशेष रूप से उत्पादन क्षेत्र में बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

देश न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन के युग का इंतजार कर रहा है। वस्तुओं व सेवाओं और रोजगार सृजन की कुशल व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में उद्योग जगत को देश की उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में देखा जाना चाहिए।  (शेयर मंथन, 16 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!