शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केरल पहुँचा मानसून (Monsoon) : मौसम विभाग (IMD)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।

राज्य के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश हो रही है। हालाँकि इस बार मानसून सामान्य समय से पाँच दिन की देरी से केरल पहुँचा है।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल के बाद मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है।

आमतौर पर 1 जून के आसपास मानसून भारत में दस्तक दे देता है लेकिन इस बार यह देरी से पहुँचा है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से कम बारिश होने के संकेत दिये हैं। 

गौरतलब है कि मानसून के केरल में आने के बाद यह तेजी से उत्तर की ओर चढ़ता है और लगभग 15 जून तक पूरा देश इसके दायरे में आ जाता है, लेकिन इस बार मानसून के केरल पहुँचने में ही देर हो गयी है। (शेयर मंथन, 06 जून 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!