शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस उछला, एशियाई बाजारों में बढ़त

कल फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बहुप्रतीक्षित कटौती की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही साथ फेडरल रिजर्व ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से सामान्य हालात में लाने के लिए वह पूरी सहायता देने के लिए तैयार है। फलस्वरूप अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार दोपहर बाद के कारोबार में खासी उछाल देखी गयी और डॉव जोंस ने 4.2% की मजबूती दर्ज की।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी प्रशासन पहले से ही मुस्तैद नजर आ रहा है और अब फेडरल बैंक भी इसके साथ आ गया है, ऐसे में बाजार इस बात को लेकर उत्साहित है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिक्कतों से निपटने के लिए भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। इन सबके बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 0.91 डॉलर गिर कर 43.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है। ताइवान वेटेड, हैंग सेंग और जकार्ता कंपोजिट में 1.5-2.5% की बढ़त है। निक्केई, कॉस्पी और स्ट्रेट टाइम्स में करीब 1% की मजबूती है। हालांकि शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में है, लेकिन इसकी बढ़त अधिक नहीं है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!