शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : मयंक पारिक (Mayank Pareek) ने दिया इस्तीफा

देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के सीओओ ने इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) मयंक पारिक (Mayank Pareek) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मयंक पारिक पिछले लगभग 20 वर्षों से कंपनी से जुड़े थे।

हालाँकि उनके इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि वे टाटा मोटर्स (Tata Motors) के साथ जुड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि ग्रामीण बाजार में मारुति की पैठ बनाने में पारिक का विशेष भूमिका रही है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!