शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) के नतीजे अनुमानों के अनुरूप, खरीदारी रेटिंग जारी : मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal)

ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के मुताबिक कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड (Power Grid) की आय और एबिटा अनुमानों के अनुरूप रही है।

इस दौरान कंपनी की आय 41.5 अरब रुपये और एबिटा 35.5 अरब रुपये रही है। हालाँकि ब्याज दर और लागत में गिरावट अनुमान से थोड़ी ज्यादा रही। हालाँकि मजबूत अन्य आय ने इसकी भरपाई कर दी।

पावर ग्रिड का मुनाफा भी 12 अरब रुपये पर ब्रोकिंग फर्म के अनुमान के मुताबिक रहा है। इस तिमाही कंपनी का कैपिटलाइजेशन सालाना आधार पर 130% बढ़ कर 47 अरब रुपये रहा है। हालाँकि यह ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से कम है। कंपनी का पूँजीगत व्यय (कैपेक्स) 48.6 अरब रुपये पर सपाट रहा है।

ब्रोकिंग फर्म ने कारोबारी साल 2014-15 के लिए पावर ग्रिड का पूँजी सृजन 240 अरब रुपये और पूँजीगत व्यय 225 अरब रुपये होने का अनुमान लगाया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक कारोबारी साल 2014-15 में कंपनी का मुनाफा 51 अरब रुपये और 2015-16 में 60 अरब रुपये हो सकता है। कंपनी का शेयर कारोबारी साल 2015-16 के 12.8 पीई और 1.9 बुक वैल्यू पर है। फर्म ने 169 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ कंपनी के शेयर की खरीदारी रेटिंग जारी रखी है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!