शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्यादा कर भुगतान से अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का मुनाफा प्रभावित : एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking)

ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) के मुताबिक अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं।

हालाँकि ज्यादा कर भुगतान से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी की आय 26% बढ़ कर 3,218 करोड़ रुपये रही है। इस दौरान एमएचसीवी श्रेणी में सुधार की वजह से कंपनी की बिक्री 11% बढ़ी है, जबकि एलसीवी श्रेणी की बिक्री सपाट बनी रही। एमएचसीवी के बढ़ोतरी अनुपात से कंपनी की शुद्ध प्राप्ति (रिलाइजेशन) 14% बढ़ी है। एबिटा मार्जिन 510 अंक सुधर कर 7.3% पर रहा है, जो ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से थोड़ा कम है। उच्च कराधान की वजह से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 12 करोड़ रुपये रहा है, जो ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से कम है।

ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक कारोबारी साल 2014-15 की पहली छमाही में सभी एमएचसीवी की बिक्री में एक बार फिर से उछाल आया है। खनन क्षेत्र में सुधार से परियोजनाओं के बहाली की उम्मीदों से जहाज चालकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। एंजेल ब्रोकिंग को एमएचसीवी श्रेणी की बिक्री में सुधार की उम्मीद है और कारोबारी साल 2013-14 से 2015-16 के दौरान इसमें शानदार वृद्धि का अनुमान है। एमएचसीवी की बिक्री का अनुपात कारोबारी साल 2013-14 में 75% से बढ़ कर 2015-16 में 82% होने का अनुमान है। 

ब्रोकिंग फर्म ने कारोबारी साल 2014-15 की पहली छमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 6% से सुधर कर कारोबारी साल 2015-16 में 10.2% होने का अनुमान लगाया है। ब्रोकिंग फर्म ने एमएचसीवी की बिक्री में सुधार की संभावनाओं और मुनाफे की वजह से कारोबारी साल 2014-15/2015-16 के दौरान आय का अनुमान बढ़ा दिया है। एंजेल ब्रोकिंग ने 55 रुपये के संशोधित लक्ष्य भाव के साथ कंपनी के शेयर को जमा करने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!