शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवंबर 2014 में कारों की बिक्री 10% बढ़ी

ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक नवंबर 2014 में घरेलू बाजार में यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री बढ़ी है।

इस दौरान घरेलू बाजार में कार की बिक्री साल-दर-साल 10% बढ़ कर 1,56,445 हो गयी है। नवंबर 2013 में घरेलू बाजार में 1,42,849 कारों की बिक्री हुई थी। इस दौरान व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) की बिक्री 9% बढ़ कर 47,686 हो गयी है।

नवंबर में मोटरसाइकिलों (Motorcycles) की बिक्री साल-दर-साल 3% घट कर 8,53,254 रही है। पिछले साल के इसी महीने में 8,80,078 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। इस दौरान दोपहिया वाहनों (Two-wheeler sales) की बिक्री 5% बढ़ कर 13,01,431 रही है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!