शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआईपी (IIP) आँकड़ें चिंताजनक : फिक्की (FICCI)

उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) ने अक्टूबर 2014 के आईआईपी आँकड़ों पर चिंता जतायी है। 

फिक्की के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला (Sidharth Birla) के मुताबिक अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट चिंताजनक है। क्योंकि यह गिरावट व्यापक होने के साथ-साथ कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। आईआईपी दर में यह गिरावट फिक्की के मैन्युफैक्चरिंग सर्वेक्षण के समान ही है, जिसमें कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में कमजोरी की संभावना जतायी गयी थी।  

इस गिरावट से न सिर्फ निवेश में कमी का पता चलता है बल्कि उपभोक्ता माँग में भी गहन कमजोरी सामने आयी है। इसके लिए ब्याज दरों में जल्द से जल्द कटौती की जानी आवश्यक है। सरकार को तेजी से उन राज्यों में सुधारों को लागू किये जाने की जरूरत है, जहाँ मैन्युफैक्चरिंग की अहम भूमिका है।

फिक्की ने त्योहारी महीना होने के बावजूद अक्टूबर में उपभोक्ता सामानों विशेष रूप से ड्यूरेबल्स में नकारात्मक विकास दर दर्ज होने पर चिंता व्यक्त की।

इससे पहले फिक्की के तिमाही मैन्युफैक्चरिंग सर्वेक्षण में बताया गया था कि 2014-15 की दूसरी तिमाही की तुलना में 2014-15 की तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की विकास दर का अनुमान कम आशावादी है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!