शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवंबर 2014 में महँगाई (Inflation) दर 0%

नवंबर 2014 में महँगाई (Inflation) दर में लगातार छठे महीने गिरावट आयी है।

इस दौरान ईंधन कीमतों में गिरावट की वजह से महँगाई दर 0% रही है। अक्टूबर 2014 में महँगाई दर 1.77% रही थी, जबकि नवंबर 2013 में यह दर 7.52% थी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में तेज गिरावट की वजह से नवंबर 2014 में ईंधन की महँगाई दर 0.4% से घट कर -4.9% रही है। 

पिछले महीने के मुकाबले आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 1.43% से घट कर -0.98% हो गयी है। खाद्य महँगाई दर 2.7% से घट कर 0.63% रही है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर 2.43% से घट कर 2.04% पर आ गयी है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!