शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीमा और कोयला अध्यादेश को कैबिनेट ने दी मंजूरी

बीमा और कोयला खदान क्षेत्र की सुधार प्रक्रिया में निर्णायक कदम उठाते हुए मोदी कैबिनेट ने बीमा और कोयला खदान आवंटन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।

इन अध्यादेशों को मंजूरी मिलने से बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में वृद्धि होगी और कोयला खदान आवंटन नीलामी की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

गौरतलब है संसद के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन भी विपक्षी दलों के लगातार शोर-शराबे के कारण ठप्प रहा। सुधार प्रक्रिया में निर्णायक दोनों विधेयकों को कानून की शक्ल देने के लिए मोदी कैबिनेट ने अध्यादेश का रास्ता अख्तियार किया। 

उल्लेखनीय है दिसंबर माह की शुरुआत में एक संसदीय चयन समिति द्वारा सुझाये गये बदलाव को शामिल करने के बाद कैबिनेट ने बीमा संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!