शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के लिए चुनाव कार्यक्रम तय

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के चुनाव (Election) के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य में चुनावी आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

सोमवार को आयोग की बैठक में इस बारे में फैसला किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मतदान 7 फरवरी को  होगा, जबकि मतगणना 10 फरवरी को होगी। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जनवरी को जारी कर दी जायेगी। नामांकन 21 जनवरी तक किये जा सकेंगे, जिनकी समीक्षा 22 जनवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी होगी। 

राज्य के 1.30 करोड़ मतदाता 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिनिधियों को चुनेंगे। इससे पहले राज्य में दिसंबर 2013 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसके बाद कांग्रेस के समर्थन से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनायी थी। हालाँकि केजरीवाल ने 49 दिनों तक सरकार चलाने के बाद ही इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!