शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जनवरी में बढ़ी महँगाई, उद्योगों की रफ्तार घटी

जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) बढ़ कर 5.11%पर पहुँच गया है।

दिसंबर में सीपीआई (CPI) का यह आँकड़ा 4.28% पर था। ये दोनो आँकड़े गणना के नये तरीके के आधार पर निकाले गये हैं। सरकार ने महँगाई दर के लिए आधार वर्ष को 2009-10 से बदल कर 2011-12 कर दिया है। वहीं शहरी इलाकों की महँगाई मापने के लिए 450 की जगह 460 उत्पाद लिये गये हैं। ग्रामीण इलाकों में यह आँकड़ा 437 से बढ़ कर 448 हो गया है। जनवरी के दौरान खाद्य महँगाई दर 6.13% रही है।

दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन धीमा पड़ा है। दिसंबर 2014 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)बढ़ने की दर 1.7% रही, जबकि नवंबर 2014 में उद्योग 3.9%  की रफ्तार से बढ़े थे। दिसंबर के दौरान खनन क्षेत्र में दिसंबर में 3.2% की गिरावट आयी है, जबकि नवंबर में 3.4% की बढ़त दर्ज हुई थी। बिजली क्षेत्र में नवंबर के 10%के मुकाबले दिसंबर में 4.8% की बढ़त देखने को मिली है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!