शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेल बजट (Rail Budget) में किराये घटने की संभावना को नकारा सरकार ने

केंद्र सरकार ने आगामी रेल बजट में यात्री किराये घटाये जाने की संभावना को साफ नकार दिया है।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि किराये पहले से ही कम हैं और सरकार इन पर सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की जरूरतें ज्यादा हैं और उसके संसाधन सीमित हैं। उन्होंने संकेत दिये कि रेल बजट को संतुलित बनाया जायेगा और लोगों के हितों का ध्यान रखा जायेगा। गौरतलब है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी हाल में डीजल की कीमतों में कमी के बावजूद किराये नहीं घटाने का संकेत दे चुके हैं।

रेल राज्य मंत्री ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। संसद में 26 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाने वाला है। सिन्हा ने यह भी बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का अधिकार देने के लिए कानून में बदलाव के लिए भी आगामी सत्र में एक विधेयक पेश किया जायेगा। 

कुछ दिनों पहले ही रेल राज्य मंत्री ने यह संकेत भी दिया था कि आगामी रेल बजट में किराया बढ़ाया नहीं जायेगा। उनके इन दोनों बयानों से स्पष्ट है कि इस बार रेल मंत्रालय ने यात्री किरायों को स्थिर रखने का मन बनाया है। 

(शेयर मंथन, 19 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!