शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्य के अंदर ही रहेगा सरकारी घाटा, अगले साल 8% से अधिक ग्रोथ संभव : आर्थिक सर्वेक्षण

संसद में आज 2014-15 का आर्थिक सर्वे पेश किया गया। आर्थिक सर्वे के मुताबिक 2015-16 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 8% की विकास दर हासिल कर सकती है।

वहीं इस साल आर्थिक विकास दर 7.4% रह सकती है। सर्वे के मुताबिक सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे के लिये तय 4.1% का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था की विकास दर दहाई का आंकड़ा भी आने वाले समय में प्राप्त कर सकेंगी। वहीं 2014-15 में महंगाई दर में गिरावट का रुख जारी रहेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अर्थव्यवस्था बड़े सुधारों के लिये अब तैयार है। सर्वे में कहा गया है कि सरकार को अपने खर्चों पर लगातार नियंत्रण रखना चाहिये। सर्वे के मुताबिक सरकार को मध्यम अवधि में 3% के घाटे के लक्ष्य को पाने की कोशिश करनी चाहिये।(शेयर मंथन 27 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!