शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन से तेज रहेगी भारत की विकास दर : एडीबी (ADB)

एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank) अपने सालाना अनुमानों में कहा है कि अगले कुछ वर्षों में भारत की विकास दर चीन से आगे निकल जायेगी।

इसकी एशियन डेवलपमेंट आउटलुक, 2015 नाम की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की विकास दर (जीडीपी) साल 2015-16 में 7.8% रहेगी, जबकि अगले कारोबारी साल में यह बढ़ कर 8.2% हो जाने का अनुमान है। एडीबी के मुताबिक भारत सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों और संरचनात्मक सुधारों की वजह से विकास दर में तेजी आयेगी।

एडीबी का कहना है कि कमोडिटी भावों में नरमी और प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में सुधार के कारण साल 2015 और 2016 में विकासशील एशिया की आर्थिक वृद्धि दर मजबूत बनी रहेगी। 

हालाँकि चीन के बारे में इसने कहा है कि साल 2014 के दौरान इसकी अर्थव्यवस्था में कुछ धीमापन आया। साल 2015 में भी चीन में निवेश धीमा पड़ने से इसकी विकास दर घट कर 7.2% रह जाने की संभावना है। इसके अगले साल, यानी 2016 में इसकी विकास दर कुछ और घट कर 7.0% रहने का अनुमान जताया गया है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!