शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क, सेवा कर के कार्यालय खुले रहेंगे 28 मार्च को

चालू वित्त वर्ष 2014-15 की समाप्ति के मद्देनजर केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने सीमा शुल्क (Custom Duty) / केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Excise Duty) / सेवा कर (Service Tax) के मुख्य आयुक्तों के अधीनस्थ सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को 28 मार्च, 2015 (शनिवार) को खुला रखने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करों की अदायगी / रिटर्न दाखिल करने और अन्य प्रक्रियाओं की औपचारिकताएँ पूरी करने में करदाताओं को सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। करदाताओं की ओर से कोई स्पष्टीकरण माँगे जाने की स्थिति में उन्हें यह सुलभ कराने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भी यह फैसला किया गया है। सीबीईसी का यह विशेष कदम बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे मुहैया करायी जाने वाली सुविधाओं के अलावा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!