शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस में गिरावट, एशिया मिला-जुला

हालांकि सरकार द्वारा तीन दिग्गज ऑटो कंपनियों के लिए राहत योजना जारी कर दी गयी, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को डॉव जोंस में 26 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

तीन दिग्गज ऑटो कंपनियों को दीवालियेपन से बचाने और इन कंपनियों से संबंधित लाखों लोगों की नौकरियां छिनने से रोकने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा 17.4 अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी किये जाने का शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजारों ने स्वागत किया, लेकिन यह उत्साह अधिक देर तक टिक नहीं सका। शुक्रवार को बाजार दिन भर ऊपर-नीचे होता रहा और अंततः डॉव जोंस में 0.30% की गिरावट दर्ज की गयी। विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक हड़बड़ी में नहीं दिख रहे और कारोबार में सावधानी बरत रहे हैं। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 2.35 डॉलर गिर कर पिछले पाँच सालों के न्यूनतम स्तर 33.87 डॉलर प्रति बैरल पर तक चला गया। 
नये कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट, जकार्ता कंपोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स सभी लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी गिरावट 1% से कम है। कॉस्पी और निक्केई में 1-1.5% की बढ़त है। हैंग सेंग और ताइवान वेटेड में भी मजबूती है, लेकिन यह अधिक नहीं है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 15-20 अंक ऊपर 3,090-95 के आसपास चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!