शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राहुल भटनागर बने भारती इंटरप्राइजेज के एमडी, मनोज कोहली को नयी जिम्मेदारी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की मूल कंपनी भारती इंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) ने अपनी शीर्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए राहुल भटनागर (Rahul Bhatnagar) को प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (एमडी और सीएफओ) बनाया है।

वे सीधे भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) के प्रति जवाबदेह होंगे। राहुल भटनागर भारती समूह की इस मूल कंपनी में मनोज कोहली (Manoj Kohli) की जगह लेंगे। मनोज कोहली को भारती समूह के ही एक नये उद्यम एसबीजी क्लीनटेक के कार्यकारी चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गयी है। एसबीजी क्लीनटेक अक्षय ऊर्जा (renewable energy) के क्षेत्र में सॉफ्टबैंक (SoftBank) और फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ भारती समूह का संयुक्त उद्यम है।
राहुल भटनागर की मुख्य जिम्मेदारी भारती समूह के टेलीकॉम से अलग अन्य व्यवसायों की होगी। उन्हें वैश्विक स्तर पर 35 वर्षों का कार्य-अनुभव है। इससे पहले वे पेप्सिको में 19 वर्षों तक विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। पेप्सिको से पहले उन्होंने सीग्राम इंडिया और नेस्ले इंडिया में काम किया है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!