शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई ने रिलायंस, एयरटेल सहित 11 कंपनियों को पेमेंट बैंक खोलने की इजाजत दी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल सहित 11 कंपनियों या संस्थाओं को पेमेंट बैंक खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बैंक के इस कदम से आम लोगों के बीच बैकिंग सेवाओं की पहुँच बढ़ाने में मदद मिलेगी। आरबीआई ने जिन 11 कंपनियों या संस्थाओं को पेमेंट बैंक शुरू करने की मंजूरी दी है, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल के अलावा चोलामंडलम डिस्ट्रिब्यूशन सर्विसेज, डाक विभाग, फिनो पेटेक, नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी, दिलीप शांतिलाल सांघवी, विजय शेखर शर्मा, टेक महिंद्रा और वोडाफोन एम—पेसा शामिल हैं। पेमेंट बैंक से उन लोगों को भी बचत, जमा, भुगतान और रेमिटेंस सेवाओं का फायदा मिल सकेगा, जो अब तक बैंकिंग सेवाओं के दायरे से बाहर हैं। पेमेंट बैंक ग्राहकों को कर्ज नहीं देंगे। आरबीआई ने अभी 11 कंपनियों को पेमेंट बैंक खोलने की सैद्धांतिक इजाजत ही दी है, जो 18 महीने तक वैध होगी। इसके बाद इन कंपनियों को औपचारिक लाइसेंस दिये जाएंगे। आरबीआई द्वारा तय शर्तों को पूरा करने के बाद ही इन्हें औपचारिक लाइसेंस दिये जाएंगे। पेमेंट बैंक खोलने के लिए आरबीआई के पास 41 कंपनियों या संस्थाओं ने आवेदन किये थे, जिनमें से 11 को चुना गया है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!