शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजारों में लाली

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में लाली छायी रही। जापान के निक्केई को छोड़ कर शेष प्रमुख बाजार गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए। ताइवान वेटेड में 3.39% और हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.34% की कमजोरी रही। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक में 2.78% और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 1.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

कॉस्पी और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान के साथ बंद हुए, हालांकि इनकी कमजोरी अधिक नहीं रही। लेकिन अन्य एशियाई बाजारों से विपरीत चाल दिखाते हुए जापान का निक्केई सूचकांक 1.57% की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में सोमवार के कारोबार में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार 3.20 बजे एफटीएसई 100, डैक्स और कैक 40 में 1.4-1.7% की कमजोरी है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!