शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयकर कानून (Income Tax Act) सरल बनाने के लिए सरकार ने बनायी समिति

भारत सरकार ने आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों को सरल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति आर. वी. ईश्‍वर (सेवानिवृ‍त्‍त) करेंगे। न्यायमूर्ति ईश्वर दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और आईटीएटी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

इस समिति में सदस्य के रूप में पूर्व विधि सचिव वी.के. भसीन, चार्टर्ड एकाउंटेंट विनोद जैन, सलाहकार राजीव मैमानी, वरिष्ठ अधिवक्ता रवि गुप्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट मुकेश पटेल, सलाहकार अजय बहल, निवेश सलाहकार प्रदीप पी शाह, आईआरएस अरविंद मोदी और आईआरएस डॉ विनय कुमार सिंह को शामिल किया गया है। 

यह समिति आयकर कानून की उन व्याख्याओं और वाक्‍यांशों का अध्‍ययन और पहचान करेगी, जिनकी विभिन्‍न व्‍याख्‍याओं के कारण मुकदमेबाजी को बढ़ावा मिल रहा है। यह उन प्रावधानों की भी पहचान करेगी जो कारोबार सुगमता पर प्रभाव डाल रहे हैं। समिति से कहा गया है कि वह कर आधार और राजस्व वसूली पर कोई विशेष प्रभाव डाले बिना वर्तमान प्रावधानों और क्षेत्रों की पहचान करके कर नियमों में पूर्वानुमान और निश्चितता लाने के लिए विकल्प और संशोधनों का सुझाव दे।

समिति से कहा गया है कि वह अपनी सिफारिशों के पहले समूह में जितनी ज्‍यादा-से-ज्‍यादा सिफारिशें संभव हो, उन्‍हें 31 जनवरी 2016 तक प्रस्तुत कर दे। समिति का कार्यकाल गठन की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए होगा। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!