शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विदेशी मुद्रा के मोर्चे पर 2016 के गर्भ में क्या है

आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक आमित राठी ने वर्ष 2016 में विदेशी मुद्रा भंडार के बारे में अनुमान लगाते हुए कहा है कि भारत का व्यापार घाटा 10 अरब डॉलर के मासिक औसत दायरे में बने रहने की संभावना है।

भारत वर्ष 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने में शेष देशों को पीछे छोड़ चुका है। वर्ष 2016 में भी इस प्रवृत्ति के बने रहने की संभावना है। विदेशी संस्थागत निवेश के मामले में 2015 के उत्तरार्ध में निकासी देखी गयी। लेकिन हमारी राय है कि 2016 में यह प्रवृत्ति पलटेगी और तब विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से निवेश आने की उम्मीद है। इसके अलावा अमेरिकी ब्याज दरों में कमी के होने वाला ऐतिहासिक निवेश भी इसका साथ देगा। इस आधार पर अनुमान है कि भुगतान संतुलन सकारात्मक दायरे में रहेगा जिससे रुपया/डॉलर विनिमय दर में स्थिरता आयेगी। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!