शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसले संभव

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें कई बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

खास कर बिजली और खाद क्षेत्रों को लेकर आज की बैठक में कई फैसले मुमकिन हैं। कैबिनेट में बिजली दरों को लेकर नई पॉलिसी 4ई पर फैसला हो सकता है। 4ई यानी, इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई 24 घंटे (Electricity Supply 24 Hour), एनर्जी एफिसिएंसी (Energy Efficiency), एनवायरनमेंट (Environment) और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business)।
मंत्रिमंडल से नयी बिजली दर नीति को भी हरी झंडी मिल सकती है, जिसके बाद बिजली वितरण कंपनियों को सौर ऊर्जा (सोलर पावर) या पवन ऊर्जा (विंड एनर्जी) की बिजली खरीदना जरूरी हो जायेगा। कोयले से बिजली बनाने वाली कंपनियों को अपनी कुल बिजली में 10% अक्षय ऊर्जा (रिन्युएबल एनर्जी) को शामिल करना पड़ेगा। ताप बिजली (थर्मल पावर) और अक्षय ऊर्जा को मिला कर बिजली की दरें तय की जायेंगी।
आज की बैठक में नयी कंपोस्ट नीति पर भी फैसला होने की संभावना है। नयी कंपोस्ट पॉलिसी के तहत कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए नीति लायी जा सकती है। सरकार कचरे से कंपोस्ट बनाने पर सब्सिडी देने का प्रस्ताव भी ला सकती है। खाद बनाने वाली कंपनियों को 1500 रुपये/टन तक सब्सिडी देने का प्रस्ताव है। (शेयर मंथन 20 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!